क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थ गाजा

अभनपुर। CG NEWS: मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि ग्राम कोलर के भारत माला परियोजना ओव्हरब्रिज के पास बने झोपड़ी में आरोपी माया कश्यप निवासी बासीन ने अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए रखने एवं पालीथीन के छोटे-छोटे पाउच में गांजा रखकर ओव्हरब्रिज के नीचे बिक्री करने की सूचना पर मुखबीर सूचना रोजनामचा में दर्ज कर गवाहों दुष्यंत यदु और साधूराम साहू को तलब कर मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार कर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के जाकर संदेही से मुखबीर सूचना से अवगत कराकर आरोपी को उसके झोपड़ी की तलाशी लेने की सहमति लेकर पहले पुलिस एवं गवाहों एवं पुलिस स्टाफ तथा पुलिस वाहन की तलाशी लिवाकर पुलिस के द्वारा संदेही के झोपड़ी की तलाशी लिया तो पाटा के नीचे एक पालीथीन में खाकी कलर के टेप में लपेटा मादक पदार्थ गांजा एवं अपने शरीर में 30 पैकेट पारदर्शी पालीथीन के पाउच में गांजा रखे मिला।
जिसे गवाहों के रगड़कर सूंघकर जलाकर पहचान कराया, जो मादक पदार्थ गांजा होना पाया। बाद मादक पदार्थ गांजा रखने या बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात हो तो पेश करने बोला, जो नहीं होना बतायी तथा गांजा को अवैध रूप से बिक्री करना स्वीकार किया।

बाद तौल गवाह जयटंडन को इलेक्ट्रानिक तौल मंगाया। उसके बाद तौल करने से पहले सत्यापन कराया गया, जो सही होना पाया गया। बाद बुलाकर जप्त गांजा का तौल कराया गया तो एक पालीथीन के पैकेट में रखे गांजा 1.055 कि0ग्रा0 एवं 30 पाउच में रखे गांजा का वजन 100 ग्राम – जुमला 1.155 कि0ग्रा0 होना पाया।
बाद आरोपी का कृत्य अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से आरोपी श्रीमती माया कश्यप से दिनांक 12.09.2026 को जप्त कर आरोपी को आज दिनांक 12.09.2026 को 13.15 बजे गिरफ्तार कर जुडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
Source link





