खमतराई में युवक ने धारदार चाकू से मचाया आतंक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Raipur. रायपुर। शहर के खमतराई थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। घटना बंजारी मंदिर के सामने रावांभाठा क्षेत्र की है, जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर खमतराई थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को धरदबोचा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान कुलजीत उर्फ झोल्टू सोनी (उम्र 20 वर्ष), पिता जोगी सोनी, निवासी आरटीओ कार्यालय के पीछे, डेरापारा, रावांभाठा, रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी हाथ में बटनदार धारदार चाकू लेकर राहगीरों और स्थानीय निवासियों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा था।
सूचना मिलते ही खमतराई थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू में लेकर उसके पास से एक बटनदार धारदार चाकू जप्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 511/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने यह हथियार किस उद्देश्य से रखा था और वह किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल है या नहीं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और राहत की सांस ली कि किसी बड़ी घटना से पहले ही आरोपी को पकड़ लिया गया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button