खेलते-खेलते मुंह में डाल लिया पटाखा, डेढ़

सीतापुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पटाखे से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सीतापुर थाना क्षेत्र के नवापारा में डेढ़ साल के बच्चे ने खेलते समय लहसुन पटाखा मुंह में डाल लिया। इसी दौरान पटाखा मुंह के अंदर ही फट गया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

खेलते समय बच्चे के हाथ लगा पटाखों का पैकेट

– Advertisement –

Ad image

जानकारी के मुताबिक, बच्चे के पिता दिवाली के लिए घर में पटाखे खरीदकर लाए थे। इनमें पॉप-पॉप लहसुन बम भी शामिल थे। घर में खेल रहे डेढ़ साल के मासूम के हाथ पटाखों का पैकेट लग गया। इसी दौरान उसने एक पटाखा उठाकर मुंह में डाल लिया और उसे चबाने लगा।

गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि बच्चे के दांतों का दबाव पड़ते ही पटाखा मुंह में फट गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सीतापुर अस्पताल गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार में पसरा मातम

मासूम की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। यह घटना छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सतर्क रहने की जरूरत बताती है। पटाखों को बच्चों की पहुंच से दूर और सुरक्षित स्थान पर रखना बेहद जरूरी है।

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button