#Social

खौफनाक मंजर, 17वीं मंजिल का रहस्य…जानें हैरान करने वाला मामला


ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया. ठाणे में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में ऊंची इमारत से गिरकर मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी है.
खड़कपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना कल्याण इलाके में हुई. अधिकारी के मुताबिक, माना जा रहा है कि करीब 30 साल की एक महिला दोपहर करीब 3 बजे एक रिहायशी इमारत की 17वीं मंजिल पर स्थित रिफ्यूज एरिया में पहुंची और वहां से कूद गई. चौकीदार और इमारत में रहने वाले कुछ लोगों ने तेज आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे. उन्होंने महिला को जमीन पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया.
महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
दो माह पहले भी ठाणे से ही ऐसी खबर आई थी. यहां घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. 48 साल के व्यक्ति ने सात मंजिला इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना 24 जनवरी की शाम को घोड़बंदर रोड पर कावेसर इलाके में हुई. कसारवाडावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बिना विस्तार से बताए बताया कि व्यक्ति अपने घर में झगड़े के कारण परेशान था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button