गरियाबंद:- उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व की एंटी पोचिंग यूनिट द्वारा मॉनिटर लिजार्ड के शिकारी को किया गिरफ्तार

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- माननीय श्री केदार कश्यप जी, वनमंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छ.ग. शासन, श्री सुधीर अग्रवाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर छत्तीसगढ़, श्रीमती सतोविशा समाजदार फील्ड डायरेक्टर, श्री वरुण जैन उपनिदेशक के मार्गदर्शन में एवं श्री गोपाल सिंह कश्यप सहायक संचालक उदंती (एण्टी पोचिंग टीम नोडल अधिकारी) के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र सीतानदी (कोर) में गश्ती के दौरान दिनांक 24.05.2025 को बिर्तासिल्ली परिसर से वन्यप्राणी मॉनिटर लिज़ार्ड (अनुसूची – 1) के अवैध शिकार करते हुए आरोपी सूनाराम वल्द समारू कमार को हिरासत में लिया एवं अपराध में प्रयोग किये गये कुल्हाड़ी एवं अन्य सामग्रियों को एंटी पोचिंग यूनिट द्वारा जप्त कर सम्बंधित बीट गार्ड के सुपुर्द किया गया।

एक अन्य प्रकरण में दिनांक 22.05.2025 को सीतानदी कोर क्षेत्र में ही बाघ की ट्रैकिंग कर रही एंटी पोचिंग टीम ने 3 शिकारियों को उनके कुत्तो के साथ इंटरसेप्ट किया किन्तु वे घने जंगल में फरार हो गये. टीम द्वारा मौके पर शिकार के प्रयोजन से बनाये गये तीन हाईडआउट को ध्वस्त किया। रात्रि में थर्मल ड्रोन के उपयोग से भी सर्विलांस किया जा रहा है जिसमे बारनवापारा अभ्यारण्य स्टाफ की मदद ली जा रही है। अवैध शिकार में लिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। विभागीय कार्यवाही करते हुये वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9,27,29,31,50,51 (1) के तहत् वन अपराध 06/25 दर्ज किया गया है।

उपरोक्तानुसार विभागीय कार्यवाही में श्री गोपाल सिंह कश्यप नोडल एन्टी पोचिंग यूनिट, श्री चन्द्रबली ध्रुव परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती (कोर), श्री शैलेश बघेल परिक्षेत्र अधिकारी

(सीतानदी) श्री राकेश मार्कंडेय वन रक्षक, श्री चक्रधर देवांगन एवं पेट्रोलिंग श्रमिको का विशेष सहयोग


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button