गरियाबंद – पत्नी से था दोस्त का अवैध संबंध, आपत्तिजनक हालत में देख लिया था दोस्त संग पत्नी को फिर गला दबाकर की हत्या
Gariaband - Illegal relationship of friend with wife, had seen her in objectionable condition and strangled her wife to death again
मैनपुर थाना क्षेत्र के धवलपुर में 17 जून को फिरतु राम की संदिग्ध मौत का खुलासा हो गया है। उसका मितान ही उसका कातिल निकला। मैनपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गांव के ही चैनसिंह यादव और उसके छोटे भाई गणेश यादव को गिरफ्तार किया है। चैनसिंह पर फिरतु राम की हत्या करने और उसके छोटे भाई गणेश पर लाश को ठिकाने लगाने में सहयोग करने का आरोप है। पूछताछ में अपना आरोप स्वीकार करने के बाद पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अवैध संबंधों से जुड़ा है। फिरतु राम और चैन सिंह मितान थे। वही जांच में पता चला है कि फिरतु राम की पत्नी के संबंध चैन सिंह से थे। 10 जून को फिरतु राम ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद फिरतु राम मामले को समाज के समक्ष रखने की धमकी देकर चैन सिंह को टारगेट कर रहा था।
16 जून की रात को भी फिरतु राम ने नशे की हालत में चैनसिंह के घर पहुंचकर उससे झगड़ा किया था। समाज मे बेइज्जती के डर से चैनसिंह ने गमछा से गला दबाकर फिरतु राम की हत्या कर दी और फिर अपने छोटे भाई गणेश के साथ मिलकर उसकी लाश मोटर सायकिल से गांव के बाहर एक बरगद पेड़ के नीचे फेंक दी।
17 जून को फिरतु राम की लाश गांव के बाहर संदिग्ध हालत में मिली। मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस को इतिलाह कर मामले की सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पोस्टमार्डम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने जांच उसी दिशा में मोड़ते हुए आगे बढ़ाया और आज मामले में दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।




