मुख्यमंत्री भूपेश का बड़ा फैसला, निगम, मंडलों और बोर्डों में कई चेहरों को मिला कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा
Chief Minister Bhupesh's big decision, many faces in corporations, boards and boards got cabinet and state minister status
छत्तीसगढ़ में राज्य के मुख्यमंत्री ने बड़ा फैसला लेते हुए निगम, मंडल, प्राधिकरण और बोर्ड के अध्यक्षों तथा इससे जुड़े महत्वपूर्ण लोगों को कैबिनेट और राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया है, गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कई निगम मंडलों में अभी भी नियुक्ति होनी बाकी है ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का पार्टी से जुड़े लोगों के लिए ये एक बड़ा कदम हैप्रदेश के विभिन्न निगमों, मंडलों, अभिकरण, बोर्ड और प्राधिकरण में मनोनीत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है. इनमें 13 लोगों को कैबिनेट मंत्री और 3 को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है.





