“गरियाबंद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

गरियाबंद। CG NEWS: अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता, कलेक्टर भगवान सिंह उईके एवं जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने वृत्त देवभोग के ग्राम गुडियारी से लगे कांदाडोंगर जंगल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए लगभग 500 किलो महुआ लाहन एवं 210 लीटर हाथ भट्ठी शराब बरामद की गई। जब्त सामग्री को मौके पर नष्ट कर दिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2011 की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक रजतचंद ठाकुर, नागेशराज श्रीवास्तव, आबकारी मुख्य आरक्षक चंदेलाल गायकवाड़, आबकारी आरक्षक पिताम्बर चौधरी, नगर सैनिक संजय नेताम, मनीष कश्यप, कामिनी सोनी, हेमबाई साहू, वाहन चालक गोवर्धन सिन्हा एवं कुलेश्वर निषाद की विशेष भूमिका रही।
Source link





