Breaking news : गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर में हुआ मौत, भागने की कर रहा था कोशिश

कानपुर। आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे को लेकर कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ है. बताया जा रहा है कि जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसमें विकास दुबे भी सवार था.

मौका-ए-वारदात पर मौजूद एसटीएफ अफसर ने कहा कि इस गाड़ी में विकास दुबे सवार था. हालांकि, पुलिसकर्मी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. फिलहाल घायलों को नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पुलिस के आला अफसर पहुंच गए हैं.

हादसे को लेकर यूपी एसटीएफ के अफसर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि तेज बारिश और गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई है. मीडिया की नजर से विकास दुबे को बचाने के लिए गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. फिलहाल क्राइम स्पॉट पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है.

गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर, विकास दुबे ने पुलिस के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की,

Related Articles

Back to top button