गरियाबंद में 68 वर्षों की परंपरा का भव्य उत्सव

गरियाबंद। CG NEWS : नवरात्रि के पावन अवसर पर निषाद समाज भवन मजरकट्टा में गुजराती समाज गरियाबंद द्वारा 68 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक रास गरबा परंपरा का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए और समाजजनों के साथ गरबा नृत्य कर उत्सव की खुशियां साझा कीं। विधायक रोहित साहू सहित भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भी गरबा खेलते हुए उत्सव के रंग में डूबकर आयोजन की रौनक बढ़ाई। सभी ने समाजजनों के साथ ताल से ताल मिलाकर पारंपरिक गरबा का आनंद लिया।

– Advertisement –

Ad image

 

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने समाज की मांग पर आयोजन स्थल में टीन शेड निर्माण की घोषणा की। साथ ही आश्वस्त किया कि समाज को जिन-जिन मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है, उन्हें भी पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस घोषणा से समाजजनों में खुशी का माहौल रहा।

– Advertisement –

Ad image

 

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने 68 वर्षों से चली आ रही इस सांस्कृतिक परंपरा की सराहना की। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखी राम यादव ने शहर के मध्य समाज के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने और आवश्यक सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

 

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा कोषाध्यक्ष अजय रोहणा जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके राधेश्याम सोनवानी वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद सूरज सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।

 

समाज की ओर से संजय वखरिया नितिन बखरिया, अमित ठक्कर प्रकाश सरवैया हिमांशु संघाणी दिनेश मायानी मयूर वखरिया निखिल बखरिया वैभव ठक्कर रेखा वखरिया भावना ठक्क नैना सरवैया कल्पना वखरिया रीता वखरिया और नूतन संघाणी सहित सदस्यों ने आयोजन में सहभागिता निभाई। युवतियां देवी के विभिन्न स्वरूपों में सजीं और महिलाओं ने पारंपरिक गुजराती परिधान में पूजा-अर्चना एवं आरती की।

 

गुजराती समाज अध्यक्ष अमित बखरिया ने विधायक रोहित साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर और नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों ने समाज की मांगों को गंभीरता से सुना और सहयोग का भरोसा दिया।

 

कार्यक्रम का संचालन दीपक सरवैया ने किया तथा आभार प्रदर्शन भारत वखरिया ने किया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button