गूगल मैप्स के बताए रास्ते पर चलना पड़ सकता है महंगा, शादी में जा रहे शख्स की कार 30 फीट गहरे नाले में गिरी…

Beware of Google Maps : नोएडा। ग्रेटर नोएडा में गूगल मैप्स पर अंधविश्वास करने की वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली के रहने वाले भारत भाटी शादी समारोह में जा रहे थे और उन्होंने रास्ता ढूंढने के लिए गूगल मैप्स का सहारा लिया। लेकिन गूगल मैप्स के बताए रास्ते पर चलते हुए अचानक रास्ता खत्म हो गया और उनकी कार 30 फीट गहरे गंदे नाले में जा गिरी। इस हादसे में भारत भाटी की मौत हो गई।

Beware of Google Maps :
बता दें कि भारत भाटी दिल्ली के मंडावली इलाके के रहने वाले थे और ग्रेटर नोएडा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने गूगल मैप्स पर लोकेशन सेट की और उसके बताए रास्ते पर चलने लगे। हालांकि, रास्ते में अचानक सड़क खत्म हो गई और उनकी कार तेज रफ्तार में सामने आए गहरे नाले में जा गिरी। कार नाले में गिरने के बाद भारत भाटी बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला।

Beware of Google Maps : इस दौरान भारत भाटी के शव को कार से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि भारत भाटी एक सरकारी कर्मचारी थे और उनका परिवार इस हादसे से सदमे में है।

तकनीक पर अंधविश्वास खतरनाक
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि तकनीक पर पूरी तरह निर्भर रहना खतरनाक हो सकता है। गूगल मैप्स जैसे एप्स ने यात्रा को आसान बनाया है, लेकिन कई बार इनके द्वारा दिखाए गए रास्ते सही नहीं होते। ऐसे में यह जरूरी है कि यात्रा के दौरान स्थानीय जानकारी और सड़कों की स्थिति को ध्यान में रखा जाए।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button