#Social
मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था जुड़ा, VIDEO

नोएडा: बुधवार देर रात हापुड़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एसटीएफ (नोएडा यूनिट) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की। दोनों टीमों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक कुख्यात बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक बदमाश की पहचान नवीन कुमार (पुत्र सेवा राम, निवासी लोनी, गाजियाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नवीन दिल्ली पुलिस के थाना फर्श बाजार क्षेत्र में दर्ज हत्या और मकोका जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। यह भी जानकारी मिली है कि वह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य था और गैंग के शार्प शूटर के तौर पर काम करता था।




