गैंगरेप के बाद हैवानियत की हद, 16 साल की युवती की रेप के बाद निकाल ली आंखें और कर दी हत्या

After the gang rape, the extent of cruelty, after the rape of a 16-year-old girl, her eyes were taken out and murdered

चतरा (रांची) 10 जून 2021। झारखंड से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। बीजेपी नेता की बेटी के साथ पहले गैंगरेप किया गया, फिर आंखे निकाली और हत्या कर लाश को पेंड पर टांग दिया। घटना पलामू जिले की बतायी जा रही है। भाजपा नेता की 16 वर्षीय बेटी के साथ ये विभत्स घटना हुई है। पुलिस ने प्रदीप कुमार सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है.

ये घटना उस वक्त घटी जब लड़की सुबह 10 बजे घर से बाहर गई थी. जब वो वापस नहीं आई, तब घरवालों ने सोमवार को अपनी तरफ से तलाशी शुरू कर दी. इसके बाद पांकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और पुलिस इस केस के साथ जुड़ गई. पुलिस पीड़िता को ढूंढने का प्रयास कर ही रही थी कि बुधवार को उन्हें लालीमाटी जंगल में पेड़ से लटका उसका शव मिला. इस बारे में मृतक लड़की के पिता ने कहा है कि उनकी चार बेटी व एक बेटा है. इसमें हत्यारे ने बड़ी बेटी की हत्या कर दी.

मामले की जांच पुलिस कर रही है और उन्हें मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ. उस मोबाइल फोन के आधार पर ही प्रदीप की गिरफ्तारी भी हो पाई. पांकी के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने गायब होने से संबंधित गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था. पुलिस छानबीन में जुटी थी. जंगल से शव बरामद कर लिया गया है. प्रथम दृष्टिया में लगता है कि उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए हत्यारे ने उसे पेड़ के सहारे फंदे से लटका दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार है.

पिता की तरफ से जोर देकर कहा गया है कि उनकी बेटी का सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और बाद में उसकी आंख भी फोड़ दी गई. अभी के लिए पुलिस जांच कर रही है, वहीं दूसरी तरफ पीड़िता के पिता ने खुद ही अपनी बेटी को मुखाग्नि दी है. गांव के श्मशान घाट में ही अंतिम संस्कार किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button