भाजपा ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, जतिन प्रसाद ने भाजपा का दामन थामा
BJP gave a big blow to Congress, Jatin Prasad joined BJP
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जितिन ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है. जितिन कुछ कुछ दिनों पहले समजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर बैठक की थी. अब भाजपा में शामिल हो गए. इससे उनके राजनीतिक चरित्र का अंदाजा लगा सकते हैं.
अजय कुमार लल्लू ने बड़ा बयान दिया है. जो व्यक्ति अपनी सीट नहीं बचा पाया, उसके जाने से हमें क्या नुकसान होगा? प्रियंका गांधी से बड़ा ब्राह्मण चेहरा यूपी में कोई नहीं है. उन्होंने खुलासा किया कि जितिन प्रसाद कुछ दिनों पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मिले थे. उन्होंने उनके साथ मीटिंग की थी, लेकिन अब भाजपा चले गए इससे उनके राजनीतिक चरित्र सबके सामने आ गए है.




