ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने

रायपुर। RAIPUR NEWS : पूरा भारत देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मना रहा है। आजादी के इस राष्ट्रीय पर्व पर देशभर में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर के वीआईपी रोड स्थित होटल ग्रैंड इम्पीरिया में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने होटल परिसर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान होटल के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।चेयरमैन होरा ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आजादी के इस पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि ग्रैंड ग्रुप की ओर से हर वर्ष सभी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाता है।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सराहना

गुरुचरण सिंह होरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल देश की आन-बान-शान का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का भी प्रतीक है। हर नागरिक को राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को याद करना चाहिए।
Source link


