घाटी में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद, छिटपुट घटनाएं भी

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पहली ईद शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। ईद के लिए आज कर्फ्यू सभी स्थानों पर हटाने के बाद धारा 144 भी हटा दी गई। राज्य के पुलिस प्रमुख ने जहां माहौल का जायजा लेने के लिए हवाई दौरा किया तो वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने श्रीनगर समेत कई स्थानों का दौरा कर लोगों से मुलाकात भी की।

ईद के त्योहार को देखते हुए धारा 144 में ढील दी गई थी। इस दौरान बाजार, बैंक खुले हुए थे, बड़ी संख्या में लोग नमाज़ पढ़ने के लिए मस्जिद की ओर निकले। हालांकि, नमाज़ का वक्त खत्म होने के बाद जो ढील दी गई थी, उसे वापस ले लिया गया और फिर से पाबंदी लागू कर दी गई। सोमवार को ही श्रीनगर के डेवलेपमेंट कमिश्नर शाहिद चौधरी ने भी हवाई सर्वे किया और इलाके का जायजा लिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षाबल श्रीनगर, बडगाम, अनंतनाग समेत घाटी के चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। गौरतलब है कि सोमवार सुबह घाटी की मस्जिदों में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी और लोगों ने नमाज़ अदा की। इस दौरान नमाज़ियों को सुरक्षाबलों का भी साथ मिला, जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने कई मस्जिदों में मिठाई बांटी और स्थानीय लोगों को ईद की बधाई दी। सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी घाटी में मोबाइल कॉलिंग, इंटरनेट, टीवी-केबिल की सुविधा को चालू नहीं किया गया है। बीते दिनों जो घाटी से हिंसा की खबरें सामने आ रही थीं उसपर भी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बयान दिया था। पुलिस के बयान के मुताबिक, घाटी में बीते 6 दिनों में छिटपुट घटनाओं के अलावा कोई घटना नहीं हुई है। वहां शांति का माहौल है और एक भी गोली नहीं दागी गई है।

हालात का जायजा लेने डोभाल कश्रामीर की सड़कों पर घूमे

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल भी पिछले करीब एक हफ्ते से घाटी में ही हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सुरक्षा का जायजा लिया। सोमवार को भी ईद के दिन अजित डोभाल घाटी के अलग-अलग हिस्सों में गए और आम लोगों से मिले। उन्होंने ईद के दिन श्रीनगर के डाउनटाउन, सोपोर, लाल चौक इलाकों का दौरा किया और आम लोगों से मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button