‘चंपत राय और उनके साथी छोड़ दें अयोध्या’, फैजाबाद बार एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी, आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे वकील

Ram Mandir Case: अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी होगी। इस मामले ने पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला


फैजाबाद बार एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि कोई भी वकील इस मामले के आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि यदि कोई अधिवक्ता आरोपियों का पक्ष रखता है, तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उसकी सदस्यता भी रद्द कर दी जाएगी।

आठ लोगों पर दर्ज हुआ मामला

राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी होने का मामला 6 जून को सामने आया था। जांच के लिए सरकार ने एसआईटी बनाई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मंदिर में धनराशि की गिनती और निगरानी से जुड़े आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


सीबीआई जांच की मांग

बार एसोसिएशन ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। साथ ही चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है। वकीलों ने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर ये लोग अयोध्या नहीं छोड़ते हैं, तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button