डिप्टी कलेक्टर से चार युवकों ने की मारपीट, गिरफ्तार

बिलासपुर/कोटा। बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में आज चार युवकों ने डिप्टी कलेक्टर से गुंडागर्दी और पैसे की मांग करते हुए उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

भनवारटंक स्थित मरहीमाता मंदिर दर्शन करने गए बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर के साथ चार युवकों ने मारपीट की। ये आदतन बदमाश जबरदस्ती रुपये की मांग कर रहे थे. इसके बाद डिप्टी कलेक्टर ए आर टंडन से युवक मारपीट करने लगे. आरोपियों के नाम रामकुमार गिलहरे, अमित गिलहरे, दीपक गिलहरे, गोलू गिलहरे हैं.

मंदिर से कुछ दूर प्रसाद के रूप में बकरा की सब्जी बना रहे थे दोपहर करीब 3:30 बजे उनके पास चार युवक पहुंचे और पैसे की मांग करने लगे. डिप्टी कलेक्टर ने पैसा मांगने का कारण पूछा तो चारों गालियां देने लगे और धमकाया भी. इसके बाद पैसा देने से मना करने पर युवकों ने पिटाई शुरू कर दी. वहां मौजूद दर्शनार्थियों ने बीच बचाव किया, तब चारों वहां से भाग निकले.

मारपीट करने वाले आरोपी हमेशा मंदिर आकर दर्शनार्थियों से मारपीट गुंडागर्दी करते हैं बेलगहना चौकी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया गया. जिसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मारपीट करने वाले आरोपियों के नाम रामकुमार गिलहरे, अमित गिलहरे, दीपक गिलहरे, गोलू गिलहरे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button