चाकूबाजी के आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा,

स्थान:- खैरागढ़

संवाददाता:- साकेत श्रीवास्तव

– Advertisement –

Ad image

खैरागढ़। CG VIDEO : जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र में पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। ग्राम अछोली निवासी चंद्रकुमार जंघेल और ग्राम पेंड्रावन निवासी यशवंत वर्मा मोटरसाइकिल से ग्राम कोटरा पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते धुरूराम जंघेल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में धुरूराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद दोनों आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सतर्क ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों आरोपियों को सुरक्षित हिरासत में लिया।

– Advertisement –

Ad image

पीड़ित की पत्नी की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button