छग में कोरोना के डराने वाले आंकड़े, 10 हजार एक ही दिन में संक्रमित, 50 से अधिक मौतें

Corona's frightening figures in Cg, 10 thousand infected in a single day, more than 50 deaths

प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को लॉकडाउन का अधिकार दिया है तो उसे जल्द निर्णय लेना चाहिए. स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए फैसला लेना चाहिए.

मंत्री सिंहदेव ने कहा कि मैं पिछले 10 दिन से कह रहा हूं, इस स्थिति की गंभीरता को समझनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को लॉकडाउन के निर्देश दिए हैं. उन्हें इस संबंध में जल्द निर्णय लेना चाहिए. देर होती जा रही है और देर ज्यादा नहीं करनी चाहिए.

10 हजार मरीज मिले एक ही दिन में

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 9 हजार 921 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है. जबकि 53 लोगों की कोरोना से जान गई है. राहत की बात यह है कि इस बीमारी से 1 हजार 552 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं.

कई जिलों में कोरोना की लहर

रायपुर जिले में अकेले 2821 कोरोना मरीज सामने आए हैं. वहीं 26 लोगों की मौत हुई है.  राजनांदगांव में 940, बिलासपुर में 545, महासमुंद में 468, सरगुजा-कोरबा-बालोद- बेमेतरा-कबीरधाम-धमतरी-जशपुर-कांकेर जिले में 200-200 से अधिक मरीज मिले हैं.

52 हजार से अधिक सक्रिय मरीज

स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक कोरोना से अब तक 3 लाख 29 हजार 408 लोग ठीक हो चुके है. अभी तक 4 हजार 416 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 52 हजार 445 है. प्रदेश में आज 47 हजार 973 लोगों का सैंपल लिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button