छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक

रायपुर। CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में दिन की गर्मी के बीच अब रातें ठंडी होने लगी हैं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, बिलासपुर और रायपुर में भी रात का पारा नीचे आया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दो दिन बाद तापमान में और कमी आने से ठंडक बढ़ सकती है।

बीते 24 घंटों में बिलासपुर के न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। राजधानी रायपुर में भी रात का तापमान लगभग 2 डिग्री कम हुआ। जगदलपुर को छोड़कर बाकी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

– Advertisement –

Ad image

अगले पांच दिन बारिश से राहत, साफ रहेगा मौसम

प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शुरुआती दो दिन न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रह सकता है। इसके बाद इसमें 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है।

– Advertisement –

Ad image

द्रोणिका का असर समाप्त होने के बाद बादल छंटने लगे हैं। आसमान साफ होने के साथ रात के मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में यही स्थिति बनी रहने पर ठंडक का अहसास और बढ़ सकता है।

रायपुर में दोपहर गर्म, रात का तापमान रहेगा कम

राजधानी में आज साफ आसमान के बीच अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोपहर में धूप के कारण गर्मी महसूस हो सकती है।

मंगलवार को भी रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज हुआ। इस तरह प्रदेश में दिन और रात के मौसम का अंतर साफ नजर आने लगा है।

खाड़ी में हलचल, प्रदेश के लिए शुष्क मौसम का अनुमान

बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु तट के पास बने चक्रवाती परिसंचरण के बुधवार को निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। फिलहाल छत्तीसगढ़ के पूर्वानुमान में अगले पांच दिनों तक शुष्क मौसम रहने के संकेत हैं।

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button