छत्तीसगढ़ में 1000 से ज्यादा नौकरियों का मौका

दुर्ग। CG Job News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार अवसर सामने आया है। दुर्ग जिले में आज मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र की कई कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से 1000 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और प्रोफेशनल डिग्रीधारक अभ्यर्थी भी इसमें भाग ले सकते हैं।

रोजगार विभाग के अनुसार, यह रोजगार मेला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के नए भवन परिसर में आयोजित होगा। अब तक करीब 15 निजी कंपनियों ने इसमें भाग लेने की सहमति दी है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों की आवश्यकता के अनुसार तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, पैरामेडिकल सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और वेतनमान संबंधित कंपनियों द्वारा तय किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी www.erojgar.cg.gov.in वेबसाइट या छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले रोजगार पंजीयन (Employment Registration) होना आवश्यक है।

– Advertisement –

Ad image

बालोद में भी लगेगा प्लेसमेंट कैंप

दुर्ग के अलावा बालोद जिले के गुण्डरदेही स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) में भी शुक्रवार को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। यहां तीन निजी कंपनियों के माध्यम से 851 पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती करने वाली कंपनियां और पद इस प्रकार हैं:

  • एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, दुर्ग – 575 पद
  • सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस, भिलाई – 206 पद
  • पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड, रायपुर – 70 पद

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजीडीसीए, बीएससी नर्सिंग और अन्य मेडिकल एवं तकनीकी कोर्स कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध है पूरी जानकारी

रोजगार विभाग ने बताया कि सभी रिक्त पदों, आवश्यक योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं। किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button