#Social

छात्रा को बनाया हवस का शिकार, जबरन शादी के कागजों पर साइन कराए, फिर…


बरेली: बरेली में बीटेक छात्रा ने प्रेमी पर आरोप लगाए हैं। बीटेक छात्रा का आरोप है कि युवक प्रेमजाल में फंसाकर संबंध बनाए और फिर जबरन शादी के कागजों पर साइन करा लिए। ब्लैकमेल कर पढ़ाई छोड़ने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी युवती का कहना है कि करीब तीन साल पहले एक शादी में उनकी मुलाकात नवाबगंज के गांव अभयराजपुर निवासी आशीष कुमार से हुई। उस समय उनकी उम्र 15 साल थी। आशीष ने प्रेमजाल में फंसाया और सेटेलाइट स्थित अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए और वायरल करने की धमकी देने लगा। 27 मई को फोटो-वीडियो डिलीट करने के बहाने बुलाकर आशीष उन्हें वैन में बैठाकर गाजियाबाद ले गया । विधिवत शादी की बात कही और घर भेज दिया। अब आशीष उन्हें परेशान कर बीटेक की पढ़ाई छोड़ने और शादी में पांच लाख रुपये दहेज में दिलाने का दबाव बना रहा है। एसएसपी से शिकायत कर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button