#Social
छात्रों को क्षय रोग पर किया जागरूक

Nahan. नाहन। जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग व हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा कालेज में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया। स्वास्थ्य विभाग सिरमौर के सहयोग से आयोजित इस विशेष अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में सीएमओ सिरमौर डा. अमिताभ जैन, डा. निसार अहमद जिला स्वास्थ्य अधिकारी, हेल्थ एजुकेटर कोमल चौहान के अलावा मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट से भुवनेश कुमार एवं नरेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथियों के स्वागत और पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. अमिताभ जैन ने छात्रों को क्षय रोग के प्रति जागरूक
करते हुए।
इसके निवारण और रोकथाम पर विशेष बल दिया। इसी क्रम में कोमल चौहान ने छात्रों और सभी उपस्थित सदस्यों के साथ क्षय रोग के खिलाफ लड़ाई लडऩे और देश को इससे मुक्त करने की शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें भाषण और चित्रकला प्रमुख रही। भाषण प्रतियोगिता में नीलू (नर्सिंग) ने प्रथम स्थान, दीक्षा (फार्मेसी) ने द्वितीय स्थान और मुस्कान (फार्मेसी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मुस्कान और हर्ष (फार्मेसी) ने प्रथम स्थान, आदित्य और नितिन (नर्सिंग) ने द्वितीय स्थान और शिवंशी (फार्मेसी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को क्षय रोग के प्रभाव और उसके खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा दी गई।



