जब चौथी क्लास की छात्रा माधुरी ने Collector

कोरिया। CG NEWS : प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, यह कहावत ग्राम तर्रा के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा चौथी की छात्रा कुमारी माधुरी ने चरितार्थ कर दिखाई। सोनहत विकासखंड के ग्राम तर्रा के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चौथी की छात्रा कुमारी माधुरी ने अपनी बेमिसाल अंग्रेजी की क्षमता से सभी को चौंका दिया। बुधवार को जिला कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने अचानक ग्राम तर्रा का दौरा किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का भी जायजा लिया।

ये भी पढ़ें : Summer Tips: गर्मियों में पसीने की बदबू से हैं परेशान? तो अपनाएं ये आसान टिप्स 

– Advertisement –

Ad image

इस दौरान जब कलेक्टर त्रिपाठी ने बच्चों से पहाड़ा और अंग्रेजी में विभिन्न शब्दों की स्पेलिंग पूछी, तो कक्षा चौथी की छात्रा माधुरी ने बिना किसी झिझक के अंग्रेजी में कलेक्टर से संवाद किया। कलेक्टर और माधुरी ने अंग्रेजी में सवाल-जवाब किया और उनकी इस बेमिसाल क्षमता को देख उन्हें शाबाशी दी।

कलेक्टर ने कहा, वाह.. वेलडन बेटा! और माधुरी को राज्यस्तरीय स्पेलिंग टेस्ट में पुरस्कार मिलने की भी जानकारी प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने माधुरी को अपनी मेहनत जारी रखने और भविष्य में और सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने बच्चों को भी यह सलाह दी कि वे अपने हाथों को खाने से पहले साबुन से धोएं और अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रहें।

कलेक्टर की इस पहल ने ग्रामीण बच्चों को प्रेरित किया और यह सिद्ध कर दिया कि बच्चों में छुपी प्रतिभा को पहचानने का मौका मिलना चाहिए।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button