जयराम ठाकुर बोले, अस्पतालों में पर्ची शुल्क लगाना गलत फैसला

स्पष्ट करना चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में कोई भी ऐसी संस्थान ऑटोनॉमस नहीं है। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की कष्ट देने वाली सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार में ठहराव नाम की कोई चीज नहीं है।
सरकार के कामकाज का तरीका विमल नेगी की मृत्यु का एक बहुत बड़ा कारण है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक शिमला किस कैपेसिटी से उच्च न्यायालय जा रहे हैं? नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कालाअंब अवैध शराब मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि कालाअंब में अवैध शराब का कारोबार पिछले दो साल से चल रहा था और वहां की एक फैक्टरी द्वारा उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब भेजी जा रही थी। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री एवं संसद डॉ सिकंदर कुमार, महामंत्री त्रिलोक कपूर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, जिला अध्यक्ष केशव चौहान उपस्थित रहे।




