Tejashwi Yadav on CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार थके हुए मुख्यमंत्री, बिहार चलाने योग्य नहीं; तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav on CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार थके हुए मुख्यमंत्री, बिहार चलाने योग्य नहीं; तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav (img: tw)

पटना, 6 जून : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उन पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं. उनसे बिहार नहीं संभल रहा है. वह थक चुके हैं.

पटना में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, आए दिन अपराधी खुलेआम अपराध को अंजाम दे रहे हैं. मुझे नहीं पता है कि सरकार कौन सा नशा कर सोई हुई है. बलात्कार की घटना होती है तो उपमुख्यमंत्री शपथ-कसम खिलाने का काम कर रहे हैं. आज बिहार की यह स्थिति यह बन गई है. इसे ‘महाजंगलराज’ न कहा जाए तो क्या कहें. यह भी पढ़ें :Jammu and Kashmir: पीएम मोदी ने किया चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का उद्घाटन, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी

तेजस्वी ने बिहार की चरमराई अस्पताल व्यवस्था पर नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि अस्पताल में भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. एक अधिकारी जिसे हमारी सरकार के गिरने के बाद ही एक्सटेंशन दिया गया. सवाल यह है कि उस अधिकारी से कोई और काबिल अधिकारी नहीं जो पीएमसीएच चला सके. एम्स में स्थिति यह है कि लोग सड़कों पर लेटने को मजबूर हैं क्योंकि एम्स में लोगों को बेड नहीं मिल रहा है. केंद्र और राज्य सरकार में माफिया हावी है. इन्हें जनता की परेशानी से कुछ भी लेना देना नहीं है. राज्य सरकार पीड़ा देने का काम कर रही है.

तेजस्वी ने कहा कि हम शुरू से कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत व्यवस्था में है और बिहार चलाने की योग्य नहीं है. मुख्यमंत्री अपने एमपी एमएलए को नहीं जानते हैं. कैबिनेट के मंत्रियों को नहीं पहचानते हैं, उपमुख्यमंत्री का नाम नहीं बता सकते हैं. नीतीश कुमार जिस उम्र में हैं, हम उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. बिहार के करोड़ों लोगों की सुरक्षा नीतीश कुमार के हाथों में असुरक्षित है. क्योंकि बिहार को थके हुए मुख्यमंत्री और रिटायर अधिकारी चलाने का काम कर रहे हैं



img




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button