जयस्तम्भ के पास बनेगा एक नया नाला: सभापति

Raipur. रायपुर। निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने शुक्रवार कोआयुक्त विश्वदीप के साथ ने डब्ल्यू. आर. एस. कॉलोनी नाला, रमण मन्दिर वार्ड के चूनाभट्टी में खारून विहार नाला, स्टेशन रोड में सत्कार होटल के पास नाला, मौदहापारा में चारमुँहा नाला का स्थल निरीक्षण किया। आयुक्त ने निगम जोन 2 क्षेत्र के सभी नालों की तले तक अच्छी तरह सफाई सतत मॉनिटरिंग करते हुए करवाकर गन्दे पानी की सुगम निकासी व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने जोन क्षेत्र के नालों का सर्वे करवाकर टूटे-फूटे नालों को शीघ्र व्यवस्थित करने कार्य हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैँ।सभापति और आयुक्त ने पिथालिया काम्प्लेक्स के पीछे किये गए बिना अनुमति अतिरिक्त अवैध निर्माण को तोडऩे, जयस्तम्भ के पास एक नया नाला बनाने शीघ्र प्रस्ताव देने के निर्देशदिए है। इसी तरह से जयस्तम्भ चौक से फाफाडीह चौक मुख्य मार्ग में मार्ग के दोनों ओर नालियाँ बनाने और मार्ग के मध्य में मार्गविभाजक निर्माण करने कहा। इसी तरह से कलेक्टर कार्यालय के सामने ऑक्सीजोन उद्यान का निरीक्षण किया । उनके साथ सीई यू. के. धलेन्द्र, एसई राजेश राठौर, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा भी थीं। राठौड़ ने ऑक्सीजोन में पेड़ों को चारों ओर घेरने कराये जा रहे कार्य देखा।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button