#Social

जिला वक्फ बोर्ड ने किया IPS SP अजय कुमार का गर्मजोशी से स्वागत


Lakhisarai लखीसराय। जिले के नवपदस्थापित आईपीएस एसपी अजय कुमार की ओर से जनता एवं पुलिस के बीच बेहतर पुलिसिंग स्थापित करने को लेकर आज जिला वक्फ बोर्ड की ओर से अध्यक्ष सरफ़राज़ आलम की नेतृत्व में सदस्यों ने अंगवस्त्र,बुके,तस्वीर तथा फूल का माला पहना क़र गर्मजोशी से स्वागत किया । मौके पर एसपी अजय कुमार ने जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सहित तमाम सदस्यों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। इस बीच बोर्ड के अध्यक्ष सरफ़राज़ आलम ने जिले के नव पदस्थापित एसपी अजय कुमार के बेहतरीन कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा की इनका योगदान देते हीं अपराधियों में कानूनी खौफ पैदा हुआ है।
जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सरफ़राज़ आलम ने एसपी को एक सख्त पुलिस पदाधिकारी बताते हुए कहा कि इससे आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास औऱ भरोसा बढी है। मौके पर एसपी अजय कुमार वक्फ बोर्ड एवं अल्पसंख्यकों से संबंधित मामलों को बोर्ड के प्रतिनिधियों से काफी गंभीरतापूर्वक सुनते हुए हर संभव सहयोग एवं कानून की सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया । मौके पर देश के मशहूर स्कॉलर व जिला वक्फ बोर्ड के सदस्य सैय्यद मोo इसराफिल शाह,मो0फैयाज़ रहमानी,मोo रियाज, छोटी दरगाह वक्फ स्टेट के सचिव मोoइनाम,तारिक़ अनवर,मोo मोईन आलम,छोटी दरगाह मस्जिद के इमाम हाफिज मोoअजहर उद्दीन सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button