जिस्मफरोशी का अनोखा तरीका, व्हाट्सऐप के जरिए होती थी डील और चल रहा था रैकेट

Unique way of run sex racket, deal was done through WhatsApp and the racket was running

 नोएडा पुलिस की एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो आरपियों की गिरफ्तारी हुई है जिनके कब्जे से एक कार सहित तीन मोबाइल फोन और करीब 25 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।  पकड़े गए आरोपी व्हाट्सऐप के जरिए सेक्स रैकेट का ये धंधा ऑपरेट करते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

नोएडा की डीसीपी (महिला एवं बाल सुरक्षा) ने इस सबंध में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘अब से कुछ दिन पहले हमें सूचना मिली थी कि व्हाट्सऐप के जरिए लड़कियों की सप्लाई हो रही है और सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। इसके बाद हमारी एएचटीयू टीम ने इस पर काम करना शुरू किया। एक कस्टमर बनकर दिए गए नंबर पर बातचीत शुरू की। इसके बाद हमने जाल बिछाया और जो दो लोग लड़कियों को छोड़ने आए थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग व्हाट्सऐप के जरिए ही अपना धंधा चलाते थे इनके पास कोई ऐसा अपना कार्यालय नहीं था।’

डीसीपी ने बताया, ‘कस्टमर से 5 हजार से लेकर 30 तक की डील स्वाइप करते थे और 1500 रुपये प्रति ग्राहक जो लड़कियां सप्लाई करते थे उनको दिया जाता था। होटल हो या घर या फिर फ्लैट, उसे बुक करने की जिम्मेदारी कस्टमर पर छोड़ी जाती थी। इनका काम लड़कियों को ड्रॉप करना होता था। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो लड़कियां ड्रॉप करने आए थे। इनमें से एक नेपाल का मूल निवासी है जबकि दूसरा दिल्ली का रहने वाला है। दोनों फिलहाल दिल्ली में रह रहे हैं। एक अन्य की गिरफ्तारी की जानी है। दोनों लड़कियों को पुलिस हिरासत में रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है, जिनमें से एक नेपाल की रहने वाली है जबकि दूसरी कोलकाता की रहने वाली है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button