जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे पीएम मोदी, अम्मान एयरपोर्ट पर खुद प्रधानमंत्री जाफर हसन ने किया स्वागत

PM Modi Jordan Visit: नई दिल्ली/अम्मान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से तीन देशों के महत्वपूर्ण विदेश दौरे की शुरुआत जॉर्डन से की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा पश्चिम एशिया और अफ्रीका के साथ भारत के संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है। इस दौरे के दौरान व्यापार, निवेश, रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी।


PM Modi Jordan Visit: जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने हवाई अड्डे पर उनका अभिनंदन किया। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है और भारत अपने भरोसेमंद साझेदारों के साथ सहयोग को और सशक्त करना चाहता है। जॉर्डन और इथियोपिया की यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा है, जबकि ओमान का यह उनका दूसरा दौरा है।


PM Modi Jordan Visit: जॉर्डन में प्रधानमंत्री मोदी किंग अब्दुल्ला द्वितीय के साथ आमने-सामने वार्ता करेंगे, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक होगी। भारत-जॉर्डन के बीच कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के कारण यह यात्रा विशेष महत्व रखती है। व्यापार, निवेश और राजनीतिक सहयोग पर विशेष फोकस रहेगा।


PM Modi Jordan Visit: दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी भारत-जॉर्डन व्यापार कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे युवराज के साथ ऐतिहासिक पेट्रा शहर का दौरा करेंगे। जॉर्डन के बाद प्रधानमंत्री मोदी 16 से 17 दिसंबर तक इथियोपिया और 17 से 18 दिसंबर तक ओमान के दौरे पर रहेंगे, जहां भारत-अफ्रीका साझेदारी और भारत-ओमान आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने पर जोर रहेगा।




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button