जोगी के आरोपों पर सीएम ने दिया करारा जवाब

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जाति के मामले में अब आरोप प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है। कल छानबीन कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद जोगी ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप जड़ा था कि राजनैतिक द्वेष के चलते उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। इधर मुख्मयंत्री भूपेश बघेल ने जोगी के आरोपों पर कहा है कि नियमों के मुताबिक शासन अपना काम कर रही है और जोगी की जाति से संबंधित शिकायत भाजपा द्वारा किया गया था जिसके आधार पर जांच चल रही है।

मुख्यमंत्री ने आज मीडिया के सवालों पर कहा कि उनकी जोगी से कोई दुश्मनी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने जोगी की जाति पर सवाल उठाए थे जिसके बाद जांच शुरू हुई थी अब छानबीन समिति ने इस मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट दी है। समिति नियमों के मुताबिक अपना काम कर रही है। सीएम ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा ने लगाई थी याचिका. तीनों नेता किससे जुड़े रहे हैं यह सभी जानते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button