#Social

टीबी के खात्मे को लोग एकजुट


Sarkaghat. सरकाघाट। विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर आज क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में जिला स्तरीय क्षय रोग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय नर्सिंग विद्यालय मंडी की प्रशिक्षु छात्राओं तथा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. दिनेश ठाकुर ने परिसर से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली अस्पताल से सेरी मंच तक निकाली गई। जिसमें प्रशिक्षुओं ने स्लोगन व नारों के माध्यम से क्षय रोग से बचाव संबंधित जानकारी प्रदान की। उधर, पद्धर में सिविल अस्पताल में एसडीएम सुरजीत सिंह ठाकुर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना

किया।

लोगों को टीबी मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। खंड चिकित्सा अधिकारी पद्धर डा. संजय गुप्ता ने क्षय रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उधर, सरकाघाट की आईटीआई भद्रवाड़ में विश्व क्षय दिवस का आयोजन किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार ने टीबी रोग की रोकथाम और इलाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में टीबी का इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क उपलब्ध है। खंड में 46 पंचायतों में से केवल 6 पंचायतें ही टीबी मुक्त हो पाई हैं। भाषण प्रतियोगिता में गुलशन पहले, निशात दूसरे और महुल ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में कृष्ण ने पहला, शिवानी ने दूसरा और जुल्मी देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button