ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत…

बिलासपुर। CG ACCIDENT : बिल्हा दाधापारा डाउन रेल लाइन पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की जानकारी चकरभाठा पुलिस को रात करीब 8:00 बजे प्वाइंटमेन विनय कुमार शर्मा द्वारा दी गई, जिन्होंने बताए कि डाउन लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से कट गया है और ट्रेनों के सुचारू परिचालन के लिए शव को तत्काल हटाने की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक पर पड़ा था।

ये भी पढ़ें :  CG NEWS : फर्म में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

– Advertisement –

Ad image

मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, जिसके बाद जानकारी मिली कि वह युवक चकरभाठा बस्ती का निवासी था, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर बिना कुछ बताए पैदल निकल जाया करता था। कुछ समय बाद मृतक का बड़ा भाई घटनास्थल पर पहुंचा और कपड़ों व शरीर की पहचान करते हुए बताया कि मृतक उसका छोटा भाई राम प्रसाद कौशिक है।

परिजनों के अनुसार, मृतक मंगलवार रात करीब 11:30 बजे घर से चुपचाप निकल गया था और आमतौर पर लौट आया करता था, इसलिए किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। हादसे में मृतक का सिर धड़ से अलग हो चुका था। चकरभाठा पुलिस ने रेलवे पुलिस की उपस्थिति में मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिल्हा चीरघर भेजा, जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है,पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button