#Social

डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ कुल्लू के तीन लोग गिरफ्तार


Bilaspur. बिलासपुर। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने नाकेबंदी के दौरान 1.511 किलोग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चरस के साथ पकड़े गए तीनों आरोपी कुल्लू के रहने वाले बताया जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button