डेविस कप 2025 में ऐतिहासिक

रायपुर। GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव व डेविस कप में भारतीय टीम के समन्वयक गुरुचरण सिंह होरा 12 और 13 सितम्बर को स्वीट्ज़रलैंड में आयोजित डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप 1 टाई में शामिल हुए, इस दौरान एकल, युगल मैच खेले गए, इस मुकाबले में समन्वयक गुरुचरण सिंह होरा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने स्वीट्ज़रलैंड के खिलाफ 3 – 1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की और पूरी दुनिया में भारत देश का नाम गौरांवित किया। वहीं मंगलवार को समन्वयक गुरुचरण सिंह होरा वापस रायपुर पहुंचे, जहां रायपुर एयरपोर्ट में श्री होरा का भव्य स्वागत किया गया, उनके आगमन पर अनेक खेलों के पदाधिकारी, ग्रैंड विजन के कर्मचारी एवं कई खेल प्रेमियों ने गुलदस्ता भेंटकर गाजे बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। और उन्हें इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। इस दौरान भारत माता की जय के जयकारे भी लगाए गए। वहीं घर पहुंचने पर परिवारवालों ने भी स्वागत किया। इस दौरान उनकी पत्नी, बेटी समेत अन्य परिवारजनों ने स्वागत कर शुभकामनाएं दी।

– Advertisement –

Ad image

श्री होरा ने इस भव्य स्वागत के लिए सभी का धन्यवाद किया और ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि हमारे देश के खिलाड़ियों ने डेविस कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर देश का नाम पुरे विश्व में रौशन किया है। इसके लिए वे सभी को बधाई देते है। श्री होरा ने आगे कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात है, इसके साथ ही पुरे भारत में छत्तीसगढ़ से उन्हें टीम इंडिया का समन्वयक चुना जाना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। वहीं इसके साथ ही श्री होरा ने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि साय सरकार लगातार खिलाड़ियों के हित में कार्य करती आ रही है, प्रदेश सरकार के प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और पुरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहा है। इसके साथ ही श्री होरा ने कहा सीएम विष्णुदेव साय, ऑल इंडिया टेनिस संघ के महासचिव अनिल धूपर, कोषाध्यक्ष रोहित राजपाल, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व में भारत ने यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश महिला प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, भाजपा नेता नरेश गुप्ता , समाजसेवी व भाजपा नेत्री सावित्री जगत, कोच अर्जुन निचकेता, हरमीत होरा, प्रदीप मथानी, राजेश मिश्रा, चरणजीत ओबराय, सुशील बलानी, अतुल शुक्ला मैनेजर CJO, रोहित सैंटियागो, रिंकू आनंद, सुनील सुराना, हैंडरी सैंटियागो ने श्री होरा को बधाई दी।

– Advertisement –

Ad image

वहीं ग्रैंड न्यूज़ के संपादक संजय शुक्ला, वरिष्ठ पदाधिकारी वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, घनश्याम पंजवानी, संदीप कौर गुम्बर, HR तान्या वाधवानी, मोहम्मद खान, विजय सिंहा, समाजसेवी कुबेर राठी, अंकित राठ, अरुण वर्मा, राजू रघुवंशी, कौशिक दत्ता, सुधाकर, रिंकू आनंद, लवजीत, मोहम्मद, यासीर सहित अनेक खेलों के पदाधिकारी, ग्रैंड विजन के कर्मचारी एवं कई खेल प्रेमियों ने गुलदस्ता भेंटकर गाजे बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया।भारत ने 3 – 1 से जीत दर्ज कर रचा इतिहास

भारत ने डेविस कप में स्विट्जरलैंड को हराकर इतिहास रच दिया। 1993 के बाद भारत ने किसी यूरोपियन टीम को शिकस्त दी। सुमित नागल ने एकल मुकाबले में बर्नेट को हराया, वहीं दक्षिणेश्वर सुरेश ने हुसलेर को हराया। हालांकि भारतीय टीम को शनिवार को डबल्स मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। स्विट्जरलैंड के याकुब पॉल और डॉमिनिक स्ट्रिकर की जोड़ी ने एन श्रीराम बालाजी और ऋत्विक बोलीप्पल्ली को 6-7, 6-4, 7-5 से हराया। इसके बाद सुमित नागल ने हेनरी बर्नेट को 6-1, 6-3 से हराया। इसी के साथ भारत ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हरा दिया। इस तरह भारतीय टीम डेविस कप 2026 क्वालिफायर में जगह पक्की कर ली।

इससे पहले, भारत ने पहले दिन शुक्रवार को अपने दोनों सिंगल्स मुकाबले जीते थे। रिजर्व प्लेयर दक्षिणेश्वर सुरेश ने जेरोम काइम को सीधे सेटों में 7-6, 6-3 से हराकर भारत को पहली जीत दिलाई थी। जबकि सुमित नागल ने मार्क-एंड्रिया ह्यूस्लर को 6-3, 7-6 से हराया था।

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button