तंत्र-मत्र के बहाने रकम दोगुनी करने

राजनांदगांव। CG NEWS: जिले के बोरतालाव थाना क्षेत्र अंतर्गत तंत्र-मंत्र के नाम पर रुपए दोगुनी करने का लालच देते हुए एक पीड़िता के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले में तंत्र-मंत्र से रूपयों की बारिश करवाने और रकम दोगनी करने का झांसा देकर ठगी करने और पीड़िता से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा पैसों की बारिश कर रकम दुगनी करने का झांसा देकर पीड़िता को आरोपी राधेलाल उईके ने अपने घर ग्राम बैगाटोला बुलाया। जहां पीड़िता अपने परिचितों के साथ पहुंची थी।

– Advertisement –

Ad image

शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

पीड़िता के पहुंचने के बाद आरोपी राधे लाल ने अपने अन्य साथी ग्राम बरनाराकला के तन्ने खान को बुलवाया। जहां तन्ने खान द्वारा पीड़िता को दूसरे कमरे में ले जाकर उसके 10 हजार रूपये को दोगुना करने के लिए अपने पास ले लिया और कहा कि अगर तुम पर देवी आयेगी तभी रकम दोगने हो पायेगी।

– Advertisement –

Ad image

देवी को लाने के लिए तुम्हे मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाना पड़ेगा, कहकर आरोपी ने पीड़िता का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा, जिसका पीड़िता के द्वारा विरोध कर शोर मचाये जाने से आरोपी तन्ने खान अपने साथी राधेलाल उईके के साथ घटना स्थल से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता के द्वारा थाना बोरतलाव में मामले की शिकायत की गई।

डीएसपी क्राइम सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि उक्त मामले में एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और पीड़िता से ठगी किये 10 हजार रूपये को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया है।

दोनों आरोपी गए जेल

पुलिस ने इस मामले में 60 वर्षीय आरोपी तन्ने खान, और 63 वर्षीय आरोपी राधेलाल उइके को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button