तहसीलदार से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

बालोद। CG CRIME : बालोद  जिले में चाकू की नोक पर तहसीलदार से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी दुर्ग के जामुल- खुर्सीपार के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम चाकू बरामद किया गया है। 2 दिन पहले शाम के वक्त रास्ता पूछने के बहाने ऑटो में बैठाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार, तहसीलदार आशुतोष शर्मा बालोद शहर के मधु चौक के स्टेट बैंक पास टहलने निकले थे। तभी चार अज्ञात लोग ऑटो में सवार होकर आये और रास्ता पूछने के बहाने ऑटो में बिठाया। कुछ दूर ले जाकर उन्होंने चाकू दिखाकर पर्स में रखे हुए 6 हजार रुपये और अन्य आइडेंटी कार्ड लूट लिए।

इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत FIR दर्ज कर कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button