#Social

तिलक लगाने का विरोध करने वाली शिक्षिका सस्पेंड, निलंबन आदेश जारी


Bijnor गांव भनेड़ा में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के दो छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने स्कूल में नियुक्त सहायक अध्यापिका तनवीर आयशा पर शनिवार को आरोप लगाया था कि शिक्षिका ने उन्हें स्कूल में तिलक लगाकर आने के लिए मना किया है। बच्चों ने यह बात अपने घर पर जाकर परिजनों से बताई। जिसके बाद अभिभावकों ने इस बात पर ऐतराज जताया। मामला बीएसए के संज्ञान में पहुंचते ही उन्होंने इस प्रकरण की जांच बैठा दी थी। खंड शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत गिरि को जांच सौंपी गई थी। बीएसए योगेन्द्र कुमार ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सहायक अध्यापिका को सस्पेंड कर दिया है। विद्यालय में धार्मिक वेशभूषा में आने वाले अध्यापक के खिलाफ भी जांच कराई जा रही है।

वहीं सहायक अध्यापिका पद पर कार्यरत तनवीर आयशा का कहना है कि मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार है। 18 वर्ष से शिक्षण कार्य कर रही हूं और आप मेरे व्यवहार की जानकारी कर सकते हैं। तिलक लगाकर आने वाले छात्रों को मेरे द्वारा कुछ नहीं कहा गया। उच्च अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रख दिया है। बिजनौर बीएसए योगेन्द्र कुमार ने बताया, मामला संज्ञान में है। अध्यापिका स्कूल में बच्चों को तिलक लगाने से मना करती है। अध्यापिका प्रथम दृष्टया दोषी पाई गई है और उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस विद्यालय की जांच कई बिन्दुओं पर बीईओ सूर्यकांत गिरि कर रहे हैं। जांच में कुछ भी मिलता है तो कार्रवाई होना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button