#Social
लड़की फंदे से लटकी मिली, पिता ने चार लोगों पर बलात्कार आरोप लगाया

Sangli सांगली : महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक 16 वर्षीय लड़की अपने घर में फंदे से लटकी हुई पाई गई। उसके पिता ने आरोप लगाया है कि चार लोगों द्वारा बलात्कार किए जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली, जो उसे ब्लैकमेल भी कर रहे थे। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चारों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की सोमवार तड़के पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले की अटपडी तहसील में अपने घर में फंदे से लटकी हुई पाई गई। सांगली के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “मृतक के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, लड़की ने पिछली शाम खाने के दौरान उन्हें बताया था कि चार लोग, जो उसे छेड़ रहे थे और परेशान कर रहे थे, एक दिन उसे अटपडी में एक निजी बैंक के ऊपर बने कमरे में ले गए जहाँ उन्होंने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।”




