तीज महोत्सव एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

सिलयारी। CG NEWS: उपार्जन केंद्र सिलयारी में आज नितिन गौरी शंकर अग्रवाल एवं सभापति सरोज चन्द्रवंशी जी के नेतृत्व में धरसीवां विधानसभा बीजेपी मंडल द्वारा तीज महोत्सव एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में धरसीवां विधानसभा क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अनेक पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल एवं नितिन गौरी शंकर अग्रवाल शामिल हुए और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें सशक्त होने की बात कही। वहीं बीजेपी के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने महिलाओं को तीज त्योहार की बधाई दी।

– Advertisement –

Ad image

नितिन गौरी शंकर अग्रवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते रहने की बात कही। उन्होंने महिला मोर्चा एवं पार्टी को संगठित करके मजबूती से कार्य करने को कहा। साथ ही छत्तीसगढ़ के अनेक पारंपरिक कार्यक्रमों को लगातार आयोजित करने और इसमें अपना पूर्ण रूप से योगदान देने की बात कही।

तत्पश्चात नितिन गौरी शंकर अग्रवाल द्वारा महिलाओं को सम्मान स्वरूप श्रीफल, साल, साड़ी एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले धरसीवां विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

तीज मिलन कार्यक्रम में महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button