#Social

तीन तलाक की शिकार हुई महिला, ननदोई भी गया जेल, जानें पूरा मामला


कानपुर: कानपुर के ग्वालटोली में महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। फिर सास ने शरीयत कानून का सहारा लेकर पीड़िता पर हलाला का दबाव बनाया। इसके बाद पति ने पत्नी को ननदोई के कमरे में धकेल दिया। ननदोई ने हलाला के नाम पर उससे रेप किया। पुलिस ने 11 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली और गुरुवार को आरोपी पति और ननदोई को जेल भेज दिया।
पीड़िता के मुताबिक उसका निकाह 26 अक्तूबर 2020 को हुआ था। ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई तो महिला थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर 23 जनवरी 2024 को समझौता करा दिया। ससुराल वाले पीड़िता को घर ले आए और धमकाने लगे। इसके बाद ननद, सास और ससुर के उकसाने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। एक कमरे में बच्चों के साथ बंद कर दिया। रोज दुष्कर्म किया गया। 11 जून 2024 को सास ने शरीयत कानून का हवाला देते हुए पीड़िता से कहा कि शरीयत में तीन तलाक को जायज माना गया है, तुझे हलाला की रस्म अदा करनी होगी। आरोप है कि इसके बाद महिला को ननदोई के कमरे में धकेल दिया गया जहां ननदोर्ठ ने उसके साथ रेप किया।
एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार के मुताबिक विवेचना जारी है। जो भी दोषी होगा, जेल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button