#Social

तीन दिन बाद छोटी गाडिय़ों की चुवाड़ी पहुंचने की आस


चुवाड़ी। चुवाड़ी- लाहडू मार्ग पर भरापला के पास जमीन धंसने के कारण पिछले तीन दिनों शेष विश्व से कटे उपमंडल मुख्यालय को जोडऩे के लिए लोक निर्माण ने चुवाड़ी-लाहडू वाया जंगला वैकल्पिक मार्ग को छोटे वाहनों हेतु खोलने के लिए काम आरंभ कर दिया है। इस वेकल्पिक मार्ग पर रविवार शाम तक छोटे वाहनों की आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि भरापला के पास भूस्ख्लन के कारण गहरी खाई पडने से चुवाडी-लाहडू मार्ग बंद होकर रह गया है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने उपरी हिस्से में निर्मित चुवाडी-लाहडू वाया जंगला वेकल्पिक मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही आरंभ करने का फैसला लिया है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग ने इस वेकल्पिक मार्ग को दुरूस्त करने के लिए काम छेड दिया है। शनिवार को दिन भर जेसीबी मशीनें इस वेकल्पिक मार्ग को समतल करने में जुटी रही। लोक निर्माण विभाग की मानें तो रविवार शाम तक इस मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

लोगों को राहत की सांस मिलेगी। एचडीएम चुवाड़ी। चुवाड़ी-ददरियाडा-पातका-सिहुंता मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने शनिवार दोपहर बाद छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। इस मार्ग के खुलने से उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी का संपर्क शेष विश्व से जुड गया है। दोपहर बाद इस मार्ग पर छोटे वाहनों ने सरपट दौडना आरंभ कर दिया है। बताते चलें कि चुवाडी-सिहुंता वाया लाहडू के अलावा यह एक वेकल्पिक मार्ग है। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्ख्लन होने से पिछले दो दिनों से यह मार्ग भी बंद था। मगर शनिवार को इस मार्ग के खुलने से सिहुंता वाया चुवाडी होकर जोत के रास्ते चंबा के लिए दौडना आरंभ कर दिया है। इस मार्ग के खुलने से उपमंडल मुख्यालय चुवाडी के लोगों ने बडी राहत महसूस की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button