#Social

होशियारपुर और कांगड़ा जिला प्रशासन ने लगाए हूटर


देहरा। कांगड़ा जिला में स्थित पौंग बांध में जलस्तर में अचानक वृद्धि के बाद भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने शनिवार रात को बांध के स्पिलवे से अतिरिक्त पानी छोडऩे का फैसला किया है। इस फैसले के बाद हिमाचल प्रदेश और पंजाब के निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। बीबीएमबी की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह तक जलाशय का जलस्तर 1361.07 फुट तक पहुंच गया, जो पिछले साल इसी दिन के स्तर (1328.45 फुट) से काफी ज्यादा है। बांध की अधिकतम जल संग्रहण क्षमता 1410 फुटट है, जबकि खतरे का स्तर 1390 फुट है।
अधिकारियों के मुताबिक, जलस्तर में यह वृद्धि ब्यास जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश और मंडी जिला के पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने के कारण हुई है। इसके अलावा, देहर खड्ड, बुहाल खड्ड और देहरी खड्ड सहित दर्जनों स्थानीय सहायक नदियों में भी उफान आने से बांध में पानी का प्रवाह बढ़ गया है। शनिवार सुबह 87,586 क्यूसेक पानी का औसत प्रवाह दर्ज किया गया, जिसके बाद बीबीएमबी ने टर्बाइनों के माध्यम से 18,995 क्यूसेक पानी छोडऩे का आदेश दिया है। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि उन्होंने बीबीएमबी से आग्रह किया है कि पानी को धीरे-धीरे और नियंत्रित तरीके से छोड़ा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button