#Social

तीसरी मंजिल से युवक के ऊपर गिरा AC, दर्दनाक मौत, देखें LIVE VIDEO…


New Delhi नई दिल्ली: सड़क किनारे खड़े 19 वर्षीय युवक पर इमारत की तीसरी मंजिल से लगा एयर कंडीशनर का बॉक्स गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग में हुई और सीसीटीवी में कैद हो गई। हादसे के वक्त दो लड़के बातचीत कर रहे थे।इमारत से गिरा एसी बॉक्स सीधा दोपहिया वाहन पर सवार युवक पर आ गिरा और फिर जमीन पर जा गिरा। एसी के गिरने से दोनों लड़के नीचे गिर गए। लेकिन दुर्भाग्य से स्कूटर पर बैठा युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। यह घटना 17 अगस्त की बताई जा रही है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button