तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत में तीन

 

कोरबा। CG ACCIDENT NEWS : जिले में तेज रफ्तार के कहर ने एक बार फिर तीन जिंदगियां छीन ली। यहां तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे, जो कि बाइक पर एक साथ घुमने निकले थे। हादसे की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं इस हादसे की जानकारी के बाद गांव में मातम पसर गया है।

– Advertisement –

Ad image

सड़क दुर्घटना का ये मामला जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में मृत तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और तीनों अच्छे दोस्त थे। बताया जा रहा है कि ग्राम बरबसपुर स्कूल बस्ती के रहने वाला ननकू उर्फ अखलेश्वर अपने साथी आदित्य धोबी और सूरज कंवर के साथ बाइक पर रवाना हुआ था। तीनों दोस्त गांव से एक साथ एक ही बाइक पर रवाना हुए थे। बरबसपुर से जटगा की तरफ जाने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गयी। बताया जा रहा है कि बाइक और कार दोनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण कार की टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक दूर जा गिरे।

इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं युवक ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल कार सवार को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर इस हादसे की जानकारी के बाद मृतक युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बच्चपन के अच्छे दोस्त थे। होली के दिन तीनों ने एक साथ होली का पर्व मनाया था। होली के दूसरे दिन ही तीनों दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। जिससे पूरे गांव में मातम व्याप्त है। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button