#Social
दिनदहाड़े 28 KG चांदी की लूट का LIVE वीडियो, सीसीटीवी में महिला की करतूत रिकॉर्ड

अहमदाबाद: ठगी करने वाले एक लड़का और लड़की पर बनी फिल्म ‘बंटी और बबली’ तो आपको याद ही होगी। गुजरात के अहमदाबाद से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो उस फिल्म की याद दिला रहा है। दरअसल, मुंह पर दुपट्टा बांधे एक महिला 28 किलोग्राम चांदी लूट कर फरार हो गई। सीसीटीवी में लुटेरी महिला की पूरी करतूत कैद हो गई है। करीब तीस सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्कूटी पर चांदी से भरा बैग लेकर बैठा था। तभी पीछे से चुपके से एक महिला आई और बैग उठाकर अपने एक साथी के साथ बाइक पर बैठ फरार हो गई है।




