CG BREAKING: EOW ने कोर्ट में पेश किया चालान, अनवर ढेबर को बताया मास्टरमाइंड

EOW ने आज गिरफ्तार आरोपी अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह, दीपक दुलारी और दिलीप पांडे के खिलाफ चालान पेश किया है. गौरतलब है सूबे के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने जांच कर मुख्य सरगना अनवर ढेबर की धनेली स्थित मैदान से बड़ी मात्रा में नकली अधजले होलोग्राम का जखीरा बरामद किया था।
भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 420, 468, 467, 471, 120 बी के तहत अपराध दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के विरुद्ध आज 2500 पन्नों का चालान पेश किया गया है. इस चालान में आरोपियों से जुड़े नकली होलोग्राम मामले के करोड़ों रुपयों के साक्ष्य प्राप्त किए गए हैं. इस पूरे प्रकरण पर अन्य आरोपियों के विरुद्ध जांच चल रही है. जल्द अन्य आरोपियो के विरुद्ध चालान पेश कर कार्रवाई की जाएगी. ईओडब्ल्यू के वकील सौरभ पांडे ने बताया की आरोपियों के विरुद्ध नकली होलोग्राम मामले में आज 2500 पन्नों का चालान पेश किया गया है. कोर्ट ने अगली सुनवाई का समय 4 नवंबर को तय किया है।



