दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ऐतिहासिक स्वागत, बोले- आलाकमान ने मुझे दी है जिम्मेदारी

Historic welcome to Chief Minister Bhupesh Baghel, who returned from Delhi tour, said - High command has given me the responsibility

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली दौर से वापस आ गए हैं, सीएम का रायपुर पहुंचने पर आज एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया, मुख्यमंत्री के समर्थक आज एयरपोर्ट पर भारी संख्या में मौजूद रहे।

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है, आलाकमान का निर्देश मुझे स्वीकार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई-ढाई साल का राग अलापने वाले लोग छत्तीसगढ़ में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button