दिल्ली में IFS अधिकारी ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली: चाणक्यपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 35-40 वर्षीय जितेंद्र रावत के रूप में हुई है। वह विदेश मंत्रालय (MEA) की रेसिडेंशियल सोसाइटी की पहली मंजिल पर रहते थे।
पुलिस ने बताया कि जितेंद्र लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Source link



